कतरास के सूर्यनारायण मंदिर की दानपेटी तोड़ 50 हजार की चोरी

Advertisements

कतरास के सूर्यनारायण मंदिर की दानपेटी तोड़ 50 हजार की चोरी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के कतरी नदी तट पर स्थित सूर्यनारायण मंदिर की दान पेटी की ताला तोड़कर चोरों ने नगद करीब 50 हजार रुपए चुरा कर चलते बने। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को पुजारी शशिकांत मिश्रा के मंदिर पहुंचने घटना की जानकारी हुई। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी के सदस्य वहां पहुंचे। चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में‌ लोगों की भीड़ जुट गई। कतरास थाना व अंगारपथरा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की।
विधायक शत्रुघ्न ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस अधिकारी को दिया।
विजय कुमार झा ने उक्त घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बारीकी से छानबीन कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का दानपेटी छह या आठ माह में खोली जाती है। इधर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद गुप्ता ने अंगारपथरा ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top