बलियापुर में पानी के लिए मचा हाहाकार इंटेकवेल तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू

Advertisements

बलियापुर में पानी के लिए मचा हाहाकार

इंटेकवेल तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएचईडी विभाग की ओर से बुधवार को दामोदर नदी से रेत हटाने की कवायद शुरू की गई। साथ ही नाला भी फाड़ा जा रहा है। इसके लिए मजदूरों को काम पर लगाया गया है। दामोदर नदी में जलस्तर घटने के बाद बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप है। योजना के इंटेकवेल तक पानी का बहाव पहुंचाने के उद्देश्य से रेत हटाकर नाला बनाया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठप पड़‌ जाने से बलियापुर के सभी गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। लोग पानी के लिए तरसने को मजबूर हो गए हैं।
मालूम हो कि मंगलवार को पीएचईडी विभाग की टीम ने दामोदर नदी का जायजा लिया था।  इस दौरान कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने समस्या के निराकरण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की बातें कहीं थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top