बीसीसीएल के खरखरी कोलियरी गोदाम में सेंधमारी कर चोरी, सामान बरामद

Advertisements

बीसीसीएल के खरखरी कोलियरी गोदाम में सेंधमारी कर चोरी, सामान बरामद

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के खरखरी चानक के पास स्थित गोदाम में सेंधमारी कर चोरों ने सोमवार की देर रात केबल और बिजली के अन्य उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह सुरक्षा गार्ड ने घटना की जानकारी प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी ।इसी बीच हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगों को भनक मिली कि पास के जंगल में चोरी का केबल छुपा कर रखा गया है। सभी लोग वहां गए तो देखा कि चोर केबल को फाड़ कर उसके अंदर से तार निकाल रहा है। लोगों को देखते ही चोरों ने पथराव शुरू कर दिया और केबल छोड़ कर भाग गए।
मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सभी सामानों को वापस गोदाम में रखवा दिया है। बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा सेंधमारी की गई दीवार को पुनः ठीक करवा दिया गया है। उक्त मामले में बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा मधुबन पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बीसीसीएल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि चोरों के द्वारा जो सामान चोरी किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top