कोयला भवन में जीएम समन्वय समिति की बैठक संपन्न
उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता, स्टॉक एवं सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में सोमवार को जीएम समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने की।
बैठक में उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता, स्टॉक एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमडी ने उत्पादन एवं डिस्पैच में निरंतरता, गुणवत्ता में शून्य समझौता तथा सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के साथ समन्वित प्रयास, जवाबदेही एवं समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया।
बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी – परियोजना एवं योजना), राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, डीआईजी सीआईएसएफ जे.के.तिवारी, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष तथा सीएमडी सचिवालय के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।