Advertisements
बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक संपन्न
जनगणना के मातृभाषा काॅलम में बांग्ला भाषा उल्लेख करने पर हुई चर्चा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति बलियापुर की बैठक सोमवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक ओमियोकांत सरकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनगणना 2027 के दौरान हर बांग्ला भाषियों को मातृभाषा के स्थान पर बांग्ला भाषा उल्लिखित करने पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्ला भाषा क्षेत्र के सांस्कृतिक परंपरा एवं पहचान है। इसे संरक्षित रखने के लिए जनगणना के दौरान हर नागरिकों को मातृभाषा के स्थान पर बांग्ला भाषा उल्लेख करना चाहिए। बैठक में परितोष घोषाल, बेंगु ठाकुर, नारायण चंद्र पाल, डॉ प्रमोद मंडल, लालजीत गोराई, शैलेंद्र मंडल, पिंटू मंडल आदि थे।