गौरी बने भुइयां समाज के जिलाध्यक्ष मनोज महामंत्री
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): अखिल भारतीय भुईयाँ समाज कल्याण समिति की बैठक रविवार को सिजुआ स्टेडियम में हुई। अध्यक्षता
गौरी कुमार चेता ने की। संचालन देवीलाल भुइयां और दिलीप भुइयां (झरिया) कर रहे थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक दिलीप भुइयां की देखरेख में धनबाद जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति में सर्वसम्मति से गौरी कुमार चेता को जिलाध्यक्ष एवं मनोज कुमार भुइयां को जिला महामंत्री चुने गए।
बैठक में जुलूस राम, युगल भुइयां, योगेन्द्र प्रसाद, राजेंद्र भुइयां, जीतन भुइयां, अर्जुन भुइयां, शंकर भुइयां, रंजीत भुइयां, दिनेश आजाद, महेंद्र भुइयां, सीताराम भुइयां, संजीवन भुइयां, श्याम सुंदर भुइयां, जय कुमार, गणेश भुइयां, रत्नेश भुइयां, दुबे भुइयां, किशोर भुइयां, राजाराम भुइयां, जगदीश भुइयां, सुनील भुइयां, राज कुमार भुइयां, सुरेश भुइयां, प्रीतम कुमार, पुष्पा कुमारी, कौशिल्या देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, उषा देवी, रूबी देवी आदि उपस्थित थे।