बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज शुक्रवार को पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के पहाड़पुर स्थित  आवास पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेता तारा देवी से मुलाकात कर पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर पूर्व विधायक की पुत्री सह पार्टी के जिला मंत्री डॉ निशि महतो, प्रशांत महतो मौजूद थे।
————————————
शहीद विभूति की शहादत दिवस की तैयारियां जोरों पर
बलियापुर: शहीद विभुति महतो के शहादत दिवस पर 11 जून को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा की तैयारियां जोरों पर है।  भाकपा माले नेता देवाशीष पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में दौरा किया जा रहा है। लोगों से संपर्क स्थापित तथा विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। दौरा में मंगल महतो, कृष्णा दां, प्रेम महतो, चंदन भूमिहार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top