नेमरा में शोक और संवेदनाओं का माहौल  रुपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए जारी है दिग्गजों का जुटान 

नेमरा में शोक और संवेदनाओं का माहौल

रुपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए जारी है दिग्गजों का जुटान

डीजे न्यूज, नेमरा(रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

 श्री गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top