भाजपा नेता धरनीधर मंडल ने झारखंड प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल से की मुलाकात

भाजपा नेता धरनीधर मंडल ने झारखंड प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल से की मुलाकात

संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, गोविंदपुर (धनबाद) : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल ने गुरुवार को झारखंड भाजपा प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

धरनीधर मंडल लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह सिंदरी से तीन बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलचंद मंडल के पुत्र हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में वह पार्टी संगठन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात को संगठनात्मक समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top