आउटसोर्सिंग कंपनी के पूर्व कर्मी ने ब्लॉक टू क्षेत्र का किया चक्का जाम बकाया वेतन व पुनः नियोजित करने की है मांग

Advertisements

आउटसोर्सिंग कंपनी के पूर्व कर्मी ने ब्लॉक टू क्षेत्र का किया चक्का जाम

बकाया वेतन व पुनः नियोजित करने की है मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद);
बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी के पूर्व कर्मी अख्तर हवारी ने आठ माह से लंबित वेतन भुगतान और पुनः नियोजन की मांग को लेकर बुधवार को अपने परिवार के साथ ब्लॉक टू क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभागीय एवं आउटसोर्सिंग का कोयला परिवहन पूरी तरह ठप रहा। अख्तर 14 नंबर हाजिरी घर के समीप स्थित अंधा चौक पर सपरिवार डटे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि बकाया वेतन के लिए कई बार कंपनी और क्षेत्रीय प्रबंधन से गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, बल्कि बिना कारण नौकरी से हटा दिया गया। इससे परिवार के भरण पोषण और पुत्री की शादी तक में गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
चक्का जाम की सूचना पर क्षेत्रीय अधिकारी , बाघमारा पुलिस और सीआईएसएफ जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन अख्तर अपनी मांगों पर अड़े रहे। जनता श्रमिक संघ के केन्द्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, राजु सिंह, गोपाल मिश्रा मौके पर पहुंचे और बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम कुमार रंजीव व अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की।  वार्ता में एक सप्ताह के अंदर नियोजन कराने का भरोसा दिया। इसके बाद अख्तर ने दोपहर करीब 3 बजे आंदोलन स्थगित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा चक्का जाम किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top