टुंडी के जीतपुर में बिजली करंट से युवक की मौत 

Advertisements

टुंडी के जीतपुर में बिजली करंट से युवक की मौत

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में बुधवार अहले सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक टेकलाल मंडल की घटनास्थल पर मौत हो गई। टेकलाल मंडल सुबह अपने घर में बिजली खंभे द्वारा खींची गई तार में किसी तकनीकी खराबी को लेकर चेक कर रहे थे। इसी क्रम में वे करंट के चपेट में आ गए। परिजनों एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे धनबाद अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेकलाल मंडल के दो पुत्री एवं एक पुत्र और पत्नी समेत पूरे परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर इलाके में मातम है। इधर इस हृदय विदारक घटना को लेकर भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष चंद्रमोहन राय ने दुख प्रगट करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत व उचित मुआवजा की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top