केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बलियापुर में दिया धरना

Advertisements

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बलियापुर में दिया धरना

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष धरना दिया। पार्टी के बलियापुर प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बार-बार नीट परीक्षा समेत अन्य केंद्रीय परीक्षाओं की परीक्षा पत्र लीक हो रही है। इससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। देश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि से जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान लोगों से किया।  धरनाथियों को संबोधित करने वालों में गौतम सिंह, शैलेंद्र सिंह, उमाशंकर रजवार, कुर्बान अंसारी, सागर रविदास, मोहम्मद लुकमान, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन, नईम अंसारी, खैरुन्निसा शेख तालिब, दिलीप मिश्रा, सुखदेव हांसदा आदि थे। अध्यक्षता संतोष मोदक ने की। मौके पर 21 सूत्री स्मार पत्र बलियापुर के अंचल अधिकारी को सौंपा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top