धनबाद में अवैध कोयले का खेल सामने आया:  ब्रजेंद्र सिंह

Advertisements

धनबाद में अवैध कोयले का खेल सामने आया:  ब्रजेंद्र सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य और धनबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि ऐसे तो धनबाद में अवैध कोयले का धंधा के संबंध में समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया युटुब के माध्यम से हम सभी लगातार देखते आ रहे हैं लेकिन कल कोयले पर वर्चस्व के लिए जिस तरह से दो पक्षों के बीच में लोयाबाद में बमबाजी और गोलीबारी हुई। इससे जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में खलबली मचा दी है। इसमें दोनों पक्षों के लोग काफी संख्या में घायल है जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। आश्चर्य तब होता है जब कोयले का असल मलिक कोल इंडिया है और कोल इंडिया अपना मुंह बंद किए हुए है। वह कभी नहीं कहता है कि हमारा कोयला चोरी हो रहा है। बीसीसीएल के पदाधिकारी तो कभी पुलिस प्रशासन या प्रशासनिक पदाधिकारी को शिकायत तक नहीं करते। हालांकि कोयला मंत्री भी यह जान चुके हैं की धनबाद में अवैध कोयला खनन से सैकड़ो आदमी अरबपति हो गए हैं और कितने लोग की जान गई है। फिर भी उन लोगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर धनबाद में कोयल का अवैध कारोबार कब तक चलेगा और कितने लोग मौत के मुंह में अभी जाएंगे। इसका उत्तर देने के लिए कोई भी पदाधिकारी सामने नहीं आता है। उन्होंने गृह मंत्री से मांग करते हुए कहा की धनबाद में जो भी अवैध कोयला खनन में लगे हैं उनकी एक सूची बनाएं और ईडी तथा सीबीआई से जांच हो।  ताकि यह भी पता चल सके की 5 साल और 10 साल पहले वह क्या थे और आज कैसे वे लोग अरबपति हो गए । धनबाद के प्रशासनिक पदाधिकारी निर्दोष लोगों के जान जाने से बचाए और वैसे लोगों पर अंकुश लगाए जो इस काम में रात दिन सम्मिलित है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top