जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार के लिए संयुक्त अभियान चलाएगा मंच

Advertisements

जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार के लिए संयुक्त अभियान चलाएगा मंच

डीजे न्यूज, रांची: झारखंड सहित देश भर की आदिवासी जनता के बीच धर्म के नाम पर बांटने और डीलिस्टिंग की नफरत की राजनीति करने वाले आरएसएस की अनुषंगी संगठन जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को दिल्ली में आयोजित कथित जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार के लिए एकजुट आदिवासी समाज व विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड अपनी एकजुटता का इजहार करता है।जनजाति सुरक्षा मंच न सिर्फ नफरत की राजनीति करता है बल्कि आदिवासियों के  साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष के गौरवपूर्ण इतिहास को भी नकारता है।                         आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड शुरू से ही स्वतंत्र  रूप से और झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति, केंद्रीय सरना समिति जैसे विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भी जनजाति सुरक्षा मंच की नफरत  की राजनीति के खिलाफ मुखर एवं आंदोलित रहा है।
आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड ने  जनजाति सुरक्षा मंच के इस कथित जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार के लिए शुरू किए गए संयुक्त अभियान में शामिल होने और इसे सफल बनाने में योगदान देने की घोषणा किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top