ई-मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ जनजागरण, लोगों को किया गया जागरूक

ई-मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ जनजागरण, लोगों को किया गया जागरूक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के  ई-ब्लॉक मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति ने बुधवार को न्यू आकाशकिनारी कोलियरी अंर्तगत जरलाही व आकाशकिनारी बस्ती में जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को इस प्रोजेक्ट से होने वाली हानी और स्थानीय परिवारों के सुरक्षित भविष्य, जमीन, रोजगार और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग से अवगत कराया गया।
बैठक में जरलाही एवं आकाशकिनारी के ग्रामीणों और महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वे बेलगड़िया नहीं जाएंगे। प्रभावित परिवारों को कतरास के निकट सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए ।
समिति का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के घर, जमीन और भविष्य के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। बीसीसीएल प्रबंधन प्रभावित परिवारों की संख्या, सुरक्षा संबंधी आकलन और पुनर्वास की ठोस योजना सार्वजनिक करे।
समिति की प्रमुख मांग है कि ई-ब्लॉक मेगा प्रोजेक्ट रद्द किया जाए, भूमिगत खनन को प्राथमिकता मिले, शत-प्रतिशत वैज्ञानिक बालू भराई सुनिश्चित हो, भू-धंसान पीड़ितों को उचित मुआवजा मिले तथा स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।
गोस्वामी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की मांगों की अनदेखी हुई तो जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान तेज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जीएम कार्यालय से कोयला भवन तक घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघर्ष प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
बैठक में जगरनाथ कुमार, बैलून रवानी, किशन पंडित, विशेष्वर कुमार भुईयाँ, राजू दास, नीकू कुमार, शक्तिनंदन भुइयां, राहुल कुमार, विक्की कुमार, जय कुमार, बिच्छू भुईयाँ, जगन्नाथ बाउरी, रूबी कुमारी, मीना देवी, जानो भुइयां, गीता, रमेश भुईयाँ, भोला भुईयाँ, संध्या देवी, मुनेश्वरी देवी, करमन देवी, सत्येन्द्र पासवान, निर्मला देवी, अनु देवी, ज्योति देवी, उषा देवी, राजकुमारी देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, सोनामती देवी, जोशिया देवी, ललन दास, नागेन्द्र भुइयां, जानकी देवी एवं गंगा सागर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top