चिराग पासवान तक पहुंचा लोदना विस्थापन में भ्रष्टाचार का मामला

Advertisements

चिराग पासवान तक पहुंचा लोदना विस्थापन में भ्रष्टाचार का मामला

 

लोजपा नेता रामनंदन पासवान ने सौंपा शिकायत पत्र

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : धनबाद के पूर्व लोजपा जिला महानगर अध्यक्ष रामनंदन पासवान ने गुरुवार को दिल्ली स्थित मंत्रालय में लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर लोदना क्षेत्र में चल रहे विस्थापन कार्य में कथित घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला उठाया।

रामनंदन पासवान ने मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि एकीकृत जयरामपुर के अधिकारियों और धौड़ा के कुछ लोगों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोदना में एक-एक व्यक्ति को दस-दस आवास आवंटित किए गए हैं। आधार कार्ड में एडिट कर बाहरी लोगों को बेलगढ़िया और कर्माटांड़ में आवास दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों से मुद्रा मोचन कर आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि फायर जोन में रहने वाले कई कर्मियों को अब तक आवास नहीं मिल पाया है।

इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे कोयला मंत्री से मिलकर धनबाद और झरिया के लोगों की समस्याओं और शिकायतों को उनके समक्ष रखेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top