रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

गोमो-कोडरमा  होकर एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के मद्देनजर ने.सु.च.बोस गोमो-कोडरमा स्टेशन के रास्ते 04 ट्रिप एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन का दिन, परिचालन की तिथि का विवरण।
05064गोमती नगर-खुर्दा रोड स्पेशल,गुरुवार,28 मई से 18 जून तक।
05063खुर्दा रोड-गोमती नगर स्पेशल,शनिवार, 30 मई से 20 जून तक।
——————————————
68 बेटिकट यात्रियों से 30 हजार की वसूली

धनबाद: धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के परिणामस्वरूप 68 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 30,115 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top