40 वर्षों बाद भालगढ़ा को मिली नई उम्मीद विधायक रागिनी ने किया पंप हाउस निर्माण का शिलान्यास

Advertisements

40 वर्षों बाद भालगढ़ा को मिली नई उम्मीद

विधायक रागिनी ने किया पंप हाउस निर्माण का शिलान्यास

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत होरलाडीह के समीप झमाडा द्वारा स्वीकृत वाटर पंप हाउस निर्माण कार्य का शुक्रवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।

बताया गया कि भालगढ़ा क्षेत्र का यह पंप हाउस पिछले लगभग 40 वर्षों से बंद पड़ा था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। अब नए पंप हाउस निर्माण से भालगढ़ा सहित आसपास के लगभग 40 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस योजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

इस मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा हर घर तक पहुंचाना उनका संकल्प है।
भालगढ़ा क्षेत्र के लोगों को वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था। यह पंप हाउस लगभग 40 वर्षों से बंद था, जिसके कारण हजारों परिवार प्रभावित थे। आज इसका शिलान्यास होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 40 हजार लोगों को नियमित पेयजल सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top