धनबाद रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का शुभारम्भ स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : डीआरएम

Advertisements

धनबाद रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का शुभारम्भ

स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : डीआरएम

डीजे न्यूज,  धनबाद: धनबाद रेल मंडल में शुक्रवार को “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” का शुभारंभ उत्साह एवं जागरूकता के साथ किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहने, प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 100 घंटे श्रमदान करने तथा स्वयं, अपने परिवार, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है तथा जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-सुरक्षित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top