जन शिकायत के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
डीजे न्यूज, धनबाद: प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।
जनता दरबार में नौकरी के नाम पर ठगी, बीसीसीएल में पुनर्वास तथा मुआवजा, पानी की समस्या, तालाब किनारे धार्मिक कार्य हेतु घाट निर्माण, बेघर को आवास व्यवस्था, किडनी फेल होने के कारण लोन चुकाने में असमर्थ, रैयती तालाब चौड़ीकरण के कारण आसपास के घर क्षतिग्रस्त, आम रास्ता तथा नाली का पानी रोकने, खाता संख्या में सुधार, होमगार्ड बहाली, पारिश्रमिक भुगतान में कटौती, आपसी विवाद, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।
उन्होंने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नियमानुसार आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।