पंसस की मासिक बैठक में शहीद शक्ति की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव पारित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई। बैठक के दौरान सभागार में शहीद शक्तिनाथ महतो की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद प्रखंड के अधिकारी, प्रमुख, उप प्रमुख तथा पंसस ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी की ओर से अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रमुख गीता देवी, बीडीओ लक्ष्मण यादव, सीओ गिरजानंद किस्कू, पंसस संजय भट्ट, समिति के शिवप्रसाद महतो, अंजना देवी, नरेश महतो, दिनेश महतो, गौतम महतो, देवेन्द्र राणा, सुरेन्द्र प्रसाद महतो, दिनेश महतो, सतीश महतो, ओमप्रकाश महतो, सुमन महतो, गौरी देवी, मुनीया देवी, रीना देवी, रेखा देवी आदि थे।