अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया गया सम्मानित

Advertisements

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ पूर्वी झरिया क्षेत्र भौंरा ग्रुप की ओर से मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल भौंरा में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश सिंह ने की, जबकि संचालन मनोज कुमार ने किया।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित नारायण प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समारोह में उपस्थित नर्सों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। मौके पर एस.के. झा, रेखा देवी, धीरन बाउरी, लतिका देवी, निर्मला देवी, नियुक्ति देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top