एसएनएमएमसीएच प्रबंधन के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा 20 मई को पुतला दहन, 25 मई को धरना देने की घोषणा

एसएनएमएमसीएच प्रबंधन के खिलाफ युवा आजसू ने खोला मोर्चा

20 मई को पुतला दहन, 25 मई को धरना देने की घोषणा

डीजे न्यूज, धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल धनबाद में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ युवा आजसू ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को द रिट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। नेताओं ने कहा कि 11 सूत्री मांगों पर 18 मई तक सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। चरणबद्ध आंदोलन के तहत 20 मई को अस्पताल के मुख्य द्वारा पर अधीक्षक का पुतला दहन किया जाएगा।  22 मई को कैंडल मार्च तथा  25 मई को अस्पताल परिसर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा

प्रमुख मांगें
एक ही आउटसोर्सिंग कम्पनी को 2019 से अब तक टेंडर के बिना लगातार काम दिया जा रहा हैं।
साफ -सफाई का भी टेंडर 2019 से अब तक लगातार एक ही कम्पनी को दिया जा रहा हैं।‌
फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कम्पनी जब ब्लैक लिस्टेड हैं उसके बावजूद 2019 से लगातार कम्पनी को काम दिया जा रहा हैं ।
कर्मचारियों का मूल वेतन जो सरकार द्वारा कम्पनी को दिया जाता हैं उसे कम्पनी द्वारा आधा वेतन काट कर दिया जाता हैं।
मासिक वेतन कर्मचारियों को हमेशा विलम्ब से दिया जाता हैं।
आयुष्मान के इलाज में मनमानी बंद करने।
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 131 नियुक्तियों में स्थानीय युवाओ को प्राथिमिकता देना शामिल है।
प्रेसवार्ता में युवा आजसू प्रदेश संयोजक हिरालाल महतो, सांसद प्रतिनिधि सौरभ महतो, प्रेम पांडेय, बबलू मंडल, सुनील महतो, सचिन महतो, अधिवक्ता बबलू महतो, अभिषेक कुमार, गौतम हाजरा ,रेवत महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top