संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना

Advertisements

संत जेवियर्स व डिनोबिली स्कूल के वाहनों पर किया 1.10 लाख का जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद:  गुरुवार को धनबाद के संत जेवियर्स स्कूल तथा डिगवाडीह स्थित डिनोबिली स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की गई।
जांच में संत जेवियर्स स्कूल के 3 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उनपर मोटरवाहन अधिनियम के तहत 36450 रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह के 15 वाहनों पर 74650 रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार, शुभम कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top