दुसाध महासभा ने बिंदा पासवान को अंगरक्षक देने व हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की
भाकपा माले जिला सचिव के घर पर गोलीबारी व बमबाजी का मामला
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान के घर पर हुई गोलीबारी एवं बमबाजी की घटना की सूचना पर अखिल झारखंड दुसाध महासभा के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे। महासभा नेताओं ने कहा कि संघ के लोग बिंदा पासवान के साथ हैं और प्रशासन से उन्हें अंगरक्षक देने तथा नामजद लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर उपस्थित अखिल झारखंड दुसाध महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास राम, जिला कोषाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, जिला कोषाध्यक्ष राम चरित्र पासवान ने बिंदा पासवान से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संघ के लोग आपके साथ हैं। हम लोग उपायुक्त एवं एसपी से मांग करेंगे कि बिंदा पासवान को अंगरक्षक मिले क्योंकि उनके जान को खतरा है।
नेताओं ने कहा कि जिस तरह से उन पर हमला किया गया, यदि वे वहां मौजूद रहते तो उनकी जान जा सकती थी। प्रशासन हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे, नहीं तो पूरा दुसाध समाज आंदोलन करेगा। रामचरित्र पासवान ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके बढ़ते जनाधार से घबरा कर इस तरह का काम किया गया है। इसके पीछे कोई बड़ी गिरोह के लोग साजिश कर इन्हें मरवाना चाहते हैं। हम लोग उपायुक्त को पत्र देंगे।
मिलने वालों में विजय पासवान, रामसेवक पासवान, इंद्रदेव पासवान, मुदिंका पासवान, मुन्नीलाल राम, राजेंद्र पासवान, शिव बालक पासवान, राजेश पासवान, अर्जुन निषाद, करण पासवान आदि लोग शामिल थे।