Advertisements

बीपीएल कोटा के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

 

जिले के कुल 83 निजी विद्यालयों में 1537 सीटें उपलब्ध

 

नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक के बच्चों का किया जाएगा नामांकन

आलिया तहसीन, धनबाद : जिला प्रशासन द्वारा बीपीएल कोटा के तहत निजी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक 6 मई से 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया rtedhanbad.in पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

जिले के कुल 83 निजी विद्यालयों में 1537 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इन सीटों पर नर्सरी से लेकर कक्षा 1 तक के बच्चों का नामांकन किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करते समय अभिभावकों को अपने पते का सत्यापन वार्ड पार्षद या मुखिया से कराकर जियो-टैग फोटो सहित अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही सभी आवेदनों की जिला स्तर पर जांच के अलावा घर-घर जाकर सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top