Advertisements
कुड़मी समाज ने सेकेंड टापर शीतल को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बंदरचूआ निवासी शीतल कुमारी महतो ने इंटर कला की परीक्षा में जिला में सेकेंड तथा बलियापुर प्रखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। गुरुवार को कुड़मी समाज के प्रतिनिधि छात्रा के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सपन कुमार महतो, त्रिलोचन महतो, शेखर कुमार महतो, शीतल के पिता नवीन कुमार महतो आदि थे।