डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में गूंजे सुर

Advertisements

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में गूंजे सुर

अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में आज अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज़ और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की रुद्रानी डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दयानंद हाउस की संपूर्णा डे ने द्वितीय स्थान तथा सीनू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही प्रतिभाओं की चमक एक अन्य वर्ग में भी देखने को मिली, जहां विवेकानंद हाउस की एंजेलिना लियु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दयानंद हाउस की सृष्टि कुमारी द्वितीय और रामानुजन हाउस की रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन संगीत शिक्षक शुभम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में उर्मिला कुमारी यादव, तमाली सहिश, ब्रिज किशोर द्विवेदी एवं अभिजीत दत्ता शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top