धनबाद में कवि गुरू रवींद्रनाथ की प्रतिमा का अनावरण 9 मई को बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने सांसद ढुलू के प्रति जताया आभार

Advertisements

धनबाद में कवि गुरू रवींद्रनाथ की प्रतिमा का अनावरण 9 मई को

बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने सांसद ढुलू के प्रति जताया आभार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति धनबाद शाखा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सांसद ढुलू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो से उनके चिटाही स्थित आवास पर भेंट की। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी बंदोपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद व विधायक को सम्मानित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी ने बताया कि सांसद ढुलू के प्रयास से जगजीवन नगर स्थित कल्याण भवन के पास कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 09 मई को कवि गुरू के जन्मदिन पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्य में बीसीसीएल की भी सहभागिता है।‌ प्रतिनिधिमंडल में अशोक पाल, गोविन्दो ठाकुर, पार्थ सारथी दत्ता, श्यामल राय, स्वपन चटर्जी, पापु सूत्रधार, पिरु सुर आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top