फल दुकानदार की बेटी ने हासिल किया जिला में चौथा स्थान
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ की छात्रा स्वीटी कुमारी ने कामर्स संकाय की परीक्षा में जिला में चौथा स्थान हासिल किया है। स्वीटी ने 442 (88.4%) अंक प्राप्त किया है। धनबाद जिला के मुनीडीह अंर्तगत बालूडीह की रहने वाली स्वीटी के पिता राजेश कुमार गोस्वामी फल दुकान चलाते हैं, जबकि मां आशा देवी गृहिणी हैं। स्वीटी का लक्ष्य शिक्षक बनने की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्राध्यापक प्रियंका मैम को दिया है। खासकर अपनी मां को विशेष श्रेय देते हुए स्वीटी ने कहा कि मां हमेशा से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया करती थीं।