प्राक्कलन समिति पहुंची टुंडी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किया शिलान्यास

Advertisements

प्राक्कलन समिति पहुंची टुंडी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किया शिलान्यास

 

सभापति हेमलाल मुर्मू, टुंडी विधायक मथुरा महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन पहुंचे थे

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति टुंडी पहुंची, जहां लोधरिया स्थित पौधशाला से सभापति हेमलाल मुर्मू, विधायक नागेंद्र महतो, विधायक सोमेश सोरेन एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से भवन प्रमंडल धनबाद अंतर्गत कदेया पंचायत के नेटवारी में स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा लुकैया पंचायत के गोपीनाथपुर मौजा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, झामुमो नेता बसंत महतो, प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, समाजसेवी प्रकाश चौधरी, दीपू चौधरी, बबलू सिंह, सुनील बेसरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top