फागु महतो इंटर कॉलेज कपुरिया के बच्चों ने मारी बाजी

Advertisements

फागु महतो इंटर कॉलेज कपुरिया के बच्चों ने मारी बाजी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): इंटरमीडिएट की परीक्षा में फागु महतो इंटर कॉलेज कपुरिया का परिणाम 97.14 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय की परीक्षा में 105 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 101 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और एक ने द्वितीय श्रेणी हासिल किया है। रूद्र प्रताप सिंह 92.2%, खुशी कुमारी 92%, अमित कुमार महतो 91.4%, कुमारी कृष्णा 91.4%, रिया कुमारी 91.2%, सोनी कुमारी 90.8%, जगन्नाथ कुंभकार 90%, विशाल रजक 90%, स्नेहा कुमारी 89.4%, सुजल कुमार बाउरी 88.6%, रूबी कुमारी 88% तथा पूनम कुमारी ने 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। कला संकाय में शामिल 61 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। 40 विद्यार्थी प्रथम व 21 ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।

प्राचार्य अनूप चक्रवर्ती ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top