शक्ति कॉलेज सिजुआ का बेहतर परिणाम

Advertisements

शक्ति कॉलेज सिजुआ का बेहतर परिणाम

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ के विज्ञान संकाय में परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 560 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 536 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें 482 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 54 द्वितीय श्रेणी से पास हुए। कामर्स संकाय में शामिल 83 में से 81 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 24 ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। कला संकाय में 539 में 524 विद्यार्थी पास हुए। इनमें 235 प्रथम श्रेणी एवं 289 ने द्वितीय श्रेणी हासिल की है। प्राचार्य डा. अरूण कुमार महतो ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञान संकाय

अंजली कुमारी 92.8%, रूद्र प्रताप सिंह 92.2%, खुशी कुमारी 92%, सागर सिंह, अमित महतो 91.4%, कुमारी कृष्णा 91.4%, रिया कुमारी
91.2% अंक हासिल किया है।

कामर्स संकाय
स्वीटी कुमारी 88.4%, रानी कुमारी 87.2%,
कृश कुमार 82.8%, श्वेता कुमारी 82.4%,
शुभम कुमार चौहान 78.8% अंक प्राप्त किया।

कला संकाय
सादिक अमिन 83%, खुशी कुमारी 81%, ऊषा कुमारी 79.2%, अंजली‌ महतो 78%, खुशी कुमारी 77.8% अंक प्राप्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top