सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स के नन्हे बच्चों ने ‘क्विज’ में दिखाई प्रतिभा 

Advertisements

सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स के नन्हे बच्चों ने ‘क्विज’ में दिखाई प्रतिभा 

बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : जोरावर सिंह सलूजा 

ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है : रमनप्रीत कौर 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल (एसजीआईएस) में मंगलवार को प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी) के नन्हे बच्चों के लिए एक विशेष क्विज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित ‘एसजीआईएस मिलीमीटर्स’ (SGIS Millimeters) परिसर में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उनके ज्ञान को खेल-खेल में बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के सामान्य ज्ञान और मानसिक कौशल को बढ़ाना था।

इस प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया ताकि बच्चों में ज्ञान के साथ साथ क्विज के फॉर्मेट से भी अवगत कराय जा सके। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से उनकी आयु के अनुसार सरल और रोचक सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रंगों, फलों, जानवरों और कविताओं से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। नन्हे प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। विद्यालय के वेशभूषा में सजे बच्चों की चपलता ने सबका मन मोह लिया। जीते गए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की बतौर अतिथि निदेशिका रमनप्रीत कौर, प्राचार्या ममता शर्मा, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा ने किया। बच्चों के मनोबल को बढ़ने व उनका का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से अतिथिगण इस परियोगिता के अंत तक मौजूद रही।

विद्यालय की निदेशक रमनप्रीत कौर ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है। वहीं ,विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सोचने, समझने और खुद को अभिव्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास (Holistic Development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top