झरिया में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी

Advertisements

झरिया में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में झरिया में जश्न का माहौल देखने को मिला। झरिया के सब्जी पट्टी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी मनाई और आम लोगों के बीच झालमुड़ी का वितरण किया।

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने झालमुड़ी का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश साहू, दिलीप भारती, अरुण गोस्वामी, मनोज प्रसाद, अजय वर्मा, संजू वर्मा, अशोक बरनवाल, अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर स्वर्णकार, विश्वनाथ साहू, मोहन वर्मा, कृष्णा साहू, नरेश गोस्वामी, बबलू सिंह, राजेश साहू, रतन अग्रवाल, बंटी चौधरी, सूरज कुमार बरनवाल, सुदर्शन बरनवाल और पिंटू चौधरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top