गिरिडीह में भर्ती कैंप : 31 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Advertisements

गिरिडीह में भर्ती कैंप : 31 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

तीन संस्थानों ने लिया हिस्सा, कई अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

डीजे न्यूज, गिरिडीह : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह द्वारा जिला नियोजनालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम भर्ती कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मो० इमरान फारूकी ने स्वागत भाषण के साथ किया।

भर्ती कैंप में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप में कुल तीन प्रतिष्ठानों/संस्थानों ने भाग लिया। BIRSA SECURITY AND SUPER SERVICE, DUMKA द्वारा 31 (इकतीस) अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया। वहीं CREDITACCESS GRAMEEN LTD, GIRIDIH द्वारा 08 (आठ) तथा L.N.P. PUBLIC SCHOOL, BENGABAD, GIRIDIH द्वारा 02 (दो) अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनका साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी मो० इमरान फारूकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस भर्ती कैंप को स्थानीय युवक-युवतियों ने विशेष उत्साह के साथ लिया। उन्होंने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी इस प्रकार के भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के कार्यालय कर्मियों में धर्मेन्द्र कुमार (यंग प्रोफेशनल), प्रमोद बेदिया (अनुसेवक), मनोहर मुर्मू, रंजीत दास, चुनूराम हांसदा (सुरक्षा प्रहरी) का सहयोग सराहनीय रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top