कतरास में महिला बीसीसीएल कर्मी से 49 हजार की छिनतई‌

Advertisements

कतरास में महिला बीसीसीएल कर्मी से 49 हजार की छिनतई‌

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद पुल- मलकेरा सड़क मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को महिला बीसीसीएल कर्मी कलुआ कामीन (ईस्ट कतरास) से 49 हजार रुपये झपटकर चलते बने। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। महिला कर्मी भारतीय स्टेट बैंक की कतरास शाखा से रकम निकालकर बीसीसीएल के रीजनल स्टोर स्थित कार्यस्थल जा रही थी। छाताबाद पुल से मलकेरा जाने वाली रास्ते की ओर वह मुड़ी ही थी कि पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीनकर भाग निकला। भुक्तभोगी ने थाना में फरियाद की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी में कैद

लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधी घटना को अंजाम देकर भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top