84 चतुर्थवर्गीय कर्मी और 25 मोटर वाहन चालक हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: रेलवे ऑडिटोरियम, धनबाद में “मई दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उदघाटन पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष प्रिया मिश्र अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने विभिन्न विभागों के 84 चतुर्थवर्गीय रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही 25 मोटर वाहन चालकों को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के कल्याणकारी कार्यक्रमों में योगदान देने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष प्रिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों को पुरस्कृत करना नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में निरंतर मेहनत कर सुरक्षित एवं सुचारु ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में उनकी अहम भूमिका की सराहना करना है। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ही भारतीय रेल की मजबूती का आधार है।
मौके पर उपाध्यक्षा कविता, अल्पना झा एवं शैली सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ एवं मंडल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।