एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026: एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर रहेगा प्रभावी

Advertisements

एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026:

एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर रहेगा प्रभावी

डीजे न्यूज, धनबाद: जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज में रविवार को एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026 संचालित की जाएगी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने शनिवार को आईआईटी आईएसएम तथा एसएसएलएनटी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे, क्लासरूम, प्रवेश, सीटिंग प्लान सहित अन्य सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

वहीं सीओ धनबाद  राम प्रवेश तथा बीडीओ बाघमारा लक्ष्मण यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, सीओ पूर्वी टुंडी  सुरेश प्रसाद बर्नवाल व सीओ झरिया  मनोज कुमार ने डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीडीओ बलियापुर  प्रभास चन्द्र दास व बीडीओ टुंडी  विशाल कुमार पांडेय ने बीआईटी सिंदरी जबकि बीडीओ कलियासोल  जय प्रकाश नारायण व सीओ तोपचांची  नीलू टुडू ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सीओ बाघमारा गिरिजानंद किस्कु व कार्यपालक दंडाधिकारी  नारायण राम ने आईआईटी आईएसएम, सीओ कलियासोल  अशोक कुमार सिन्हा व सीओ बलियापुर  मुरारी नायक ने एसएसएलएनटी कॉलेज तथा सीओ निरसा  विक्रम आनंद व सीओ गोविंदपुर धर्मेन्द्र पांडेय ने आरएस मोर कॉलेज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम तथा विधि व्यवस्था संधारण के प्रभार में अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, संपूर्ण नोडल एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  हेमा प्रसाद तथा पुलिस नोडल सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव रहेंगे।

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर प्रभावी रहेगा। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top