टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के लिए चयन शिविर कल से

Advertisements

टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के लिए चयन शिविर कल से

डीजे न्यूज, रांची: झारखंड की टेनिस बॉल क्रिकेट टीम अण्डर 14, 17 तथा 19 वर्ग में गठन हेतु दो दिवसीय खुली चयन शिविर 3-4 मई को रांची धुर्वा स्थित जस्टिस क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा कहा कि भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी पूर्वाह्न 9 बजे खेल मैदान में पहुंच पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ियों की उम्र 15 जून 2026 तक प्रत्येक वर्ग के लिए गणना की जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी आयोजन स्थल पर वरुण कुमार सिंह ( 9798304430 ), शाकिब आलम ( 8789243131 ) पंकज ठाकुर ( 9334904903 ) से सम्पर्क कर भाग ले सकते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top