राजगंज की खबरें:-
लुसाडीह में नगदी समेत लाखों की सामान चोरी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के लुसाडीह में सोमवार देर रात चोरों ने बलराम चौधरी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने 25 हजार रुपये नगदी समेत लाखों की सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के समय घर में बलराम की पत्नी, बहू और छोटे बच्चे मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा राजगंज थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
—————————————
तीन की मौत के बाद राजगंज में पसरा मातम
राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद मंगलवार को इलाके में शोक की लहर फैल गई।
कौआबांध के पास जीटी रोड पर सोमवार को हुए हादसे में दलदली गांव निवासी 21 वर्षीय नितेश कुमार चौधरी की मौत हो गई। वह परीक्षा देने जा रहे थे। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं काशी टांड में सोमवार देर रात हुए एक अन्य हादसे में बागदाहा मंडप टोला निवासी राजकुमार महतो और उनकी पत्नी सरस्वती देवी की जान चली गई। मंगलवार को शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। दोनों का अंतिम संस्कार तेलमच्चो नदी घाट पर किया गया। हादसे में उनका बेटा श्याम कुमार महतो गंभीर रूप से घायल है।