Advertisements
दो तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ स्थित राजा तालाब एवं परसबनिया पंचायत के औरभीठा स्थित करीम तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। डीएमएफटी फंड से जीर्णोद्धार कार्य किया जाना है। 14ं लाख 30 हजार की लागत से राजा तालाब तथा करीम तालाब का जीर्णोद्धार 13 लाख 77 हजार से भी अधिक की लागत से किया जाना है। शिलान्यास के मौके पर जिला परिषद सदस्य उषा महतो, मुखिया सुनीता मल्लिक के पति राकेश मलिक समेत अनेक लोग मौजूद थे।