माही क्रिकेट क्लब ने सनशाइन क्लब नया बाजार को 59 रनों से हरा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Advertisements

माही क्रिकेट क्लब ने सनशाइन क्लब नया बाजार को 59 रनों से हरा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
डीजे न्यूज, धनबाद : माही क्रिकेट क्लब ने डीसीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रविवार को कुमारधुबी मैदान में खेले गए फाइनल में माही क्लब ने सनशाइन क्लब नयाबाजार को 59 रनों से हरा दिया। टास सनशाइन ने जीता और माही क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विशाल कुमार महतो की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की मदद से माही क्लब की टीम 19.3 ओवर में 200 रन बना सकी। विशाल ने 29 गेंदों में 69 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके व आठ छक्के उड़ाए। वहीं सैयद इरशाद ने 39्र8, सोनू कुमार राय ने 29, अंकित कुमार सिंह ने 25 और कुंदन राज ने 19 रन बनाए। सनशाइन के लिए सैफ अली ने 29 पर चार, आसिफ फहद ने 31 पर दो और फाज हुसैन अली ने 21 पर दो विकेट लिए। बाद में सनशाइन क्लब निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सका। जहांगीर आलम ने 19, शाकिब खान ने 10, जाकिर हुसैन ने 17 और फाज हुसैन ने 15 रन बनाए। माही क्लब की ओर से सोनू कुमार राय ने 15 पर चार, कुंदन राज ने 16 पर दो और गुड्डू यादव ने सात रन पर दो विकेट लिए। बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय यादव ने दोनों टीमों को ट्राफियां प्रदान की। इस अवसर पर धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जावेद खान, कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत घोष, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास व अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top