जनगणना के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Advertisements

जनगणना के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार से शिक्षकों का जनगणना हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। उद्घाटन करते हुए बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 50 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना के पूर्व मकान गणना का कार्य कैसे किया जाए इस संबंध में विस्तृत जानकारियां दी जा रही है। ट्रेनर के रूप में बालकृष्ण पांडे, अरविंद कुमार सिंह एवं संदीप कुमार मिश्रा शामिल है। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद एवं अन्य थे। यह प्रशिक्षण शिविर सात चरणों में आयोजित होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top