उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में चिरकुंडा, तोपचांची, बरवाअड्डा, निरसा, भूली, कालूबथान, कलियासोल, बलियापुर, टुंडी, धनबाद, झरिया सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं।
जनता दरबार में रैयती जमीन पर अवैध कब्जा करने, भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से बेलगड़िया टाउनशिप शिफ्ट कराने, स्थानांतरण से संबंधित, जबरन बाउंड्री वॉल तोड़ने, तंबाकू निर्माण इकाई को तत्काल बंद कराने, मुआवजा नहीं मिलने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।