झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को शपथ

Advertisements

झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को शपथ

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को लोक भवन, रांची में आयोजित एक गरिमामय समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी समारोह में उपस्थित रहे और इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top