विधायक से मिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

Advertisements

विधायक से मिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से भेंट कर पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।
संघ की मांगों में आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारियों का सरकारीकरण करते हुए सेविका को तृतीय श्रेणी एवं सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के पश्चात सेविका को 5 लाख एवं सहायिका को ढाई लाख की राशि प्रदान करने, सामाजिक सुरक्षा एवं ग्रेच्युटी का लाभ दिलाने, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह आंगनवाड़ी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाने, ग्रीष्म अवकाश देने के साथ-साथ इस अवधि में पोषाहार का वितरण टीएचआर के माध्यम कराना शामिल है। विधायक ने मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।‌ प्रतिनिधिमंडल में संघ की जिला मंत्री ऊषा देवी सहित अन्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top