सांसद ढुलू महतो का भरोसा गफ्फार अंसारी पर, खनन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मिली जिम्मेदारी
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : भौरा 7 नंबर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता व युसीडब्लूयू असंगठित के क्षेत्रीय सचिव गफ्फार अंसारी को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के खनन विभाग प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
सांसद ने कहा कि गफ्फार अंसारी एक कर्मठ और सक्रिय नेता हैं। वे झरिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कार्यों, परियोजनाओं में प्रदूषण, अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, जल छिड़काव समेत विभिन्न समस्याओं के प्रबंधन पर काम करेंगे और आउटसोर्सिंग अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
मनोनीत किए जाने के बाद भौरा पहुंचने पर गफ्फार अंसारी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गफ्फार अंसारी ने कहा कि सांसद ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।