Advertisements
नामांकन अभियान के तहत बलियापुर में निकाली प्रभात फेरी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सरकारी स्कूलों में चल रहे नामांकन अभियान के तहत सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय आमटाल में प्रभात फेरी निकाली गई। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने गांव के विभिन्न टोला का भ्रमण किया। लोगों को अनामांकित बच्चों का नामांकन हर हाल में करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधान शिक्षक राजू राम, विद्यालय की अध्यक्ष मोनिका मांजी समेत विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसके अलावे राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी समेत अन्य कई विद्यालयों में भी नामांकन दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों का नामांकन करवाया गया।