न्यूनतम मजदूरी की मांग को धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मी
भाकपा माले ने की समर्थन देने की घोषणा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों को लेकर बीसीसीएल के सलानपुर कोलियरी में संचालित आरके माइंस आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने सोमवार को धरना शुरू किया। मजदूरों का कहना है कि एक साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
धरनार्थियों को मिला भाकपा माले का साथ
अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे आरके माइंस आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुए भाकपा-माले ने समर्थन देने की घोषणा की है। पोलित ब्यूरो सदस्य सह बीसीकेयू केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हलधर महतो ने कहा कि हाई पावर कमेटी का वेतन भुगतान नहीं करना मजदूरों के साथ अन्याय है। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन एवं केंद्रीय श्रमायुक्त से हस्तक्षेप कर मजदूरों के न्याय पूर्ण मांग को दिलवाने की मांग करते हुए कहा कि ऎसा नहीं होने पर भाकपा माले एवं बीसीकेयू मजदूरों के समर्थन में चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।